धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित गोबिंदपुर – साहेबगंज रोड स्थित पथरिया खुदिया नदी पुल के नीचे एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत तैरता हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। नहाने गई महिलाओं ने शव देखकर चिल्लाना शुरू कर दिया।
वहां मौजूद युवकों ने डायल 112 पर इसकी सूचना दी थी।
ग्रामीणों का आरोप है कि दोपहर साढ़े बारह बजे पुलिस को सूचना देने के बावजूद शाम के चार बज जाने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुँची। घंटों तक शव पानी में लावारिस हालत में पड़ा रहा, जिससे नाराज स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया है। अब देखना यह होगा कि सुस्त पड़ी पुलिस इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करती है और शव की शिनाख्त कैसे हो पाती है।
