रेल ठहराव को लेकर जनार्दन पाण्डेय ने जनता सुविधा के लिए उठाया आवाज त्वरित संज्ञान लेते हुए रेलवे ने दिया आश्वासन
रेलवे आसनसोल मंडल के दो आब क्षेत्र स्थिति मथुरापुर, अर्जुन नगर हाल्ट ,शंकरपुर और कुमडाबाद रोहिणी रेलवे स्टेशन पर अधिक संख्या में यात्री ट्रेनों के ठहराव और नागरिक सुविधाओं के लिए लंबे समय से आंदोलन रत संघर्षशील सामाजिक कार्यकर्ता एव पूर्व सदस्य DRUCC, पूर्व रेलवे आसनसोल मंडल के जनार्दन पाण्डेय ने मंडल रेल प्रबंधक पूर्व रेलवे आसनसोल को दिनांक 29/08/2026 को सोसल मीडिया व्हाट्सअप के माध्यम से मैसेज भेजकर जसीडीह -आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल मेमू ट्रेन का स्थायी परिचालन करने का अनुरोध किया । जिस पर रेलवे ने त्वरित संज्ञान लेकर मैसेज का जवाब दिया और कहा कि आपके सुझाव व्यवहारिक और जनहित में सही है ।इस पर जल्द विचार किया जाएगा ।
उल्लेखनीय है कि श्री पाण्डेय इन रेलवे स्टेशनो पर यात्री सुविधाओं के लिए आवाज उठाते रहते है ।अपने कार्यकाल के दौरान अर्जुन नगर हाल्ट की मंजूरी को भी बोर्ड की बैठक में रख कर हॉल्ट निर्माण करवाया तथा पाटलिपुत्र ट्रेन का ठहराव इनके आंदोलन के फलस्वरुप हुआ है।
मधुपुर रेलवे स्टेशन के डालमिया कूप के समीप रेलवे पुल के पास जल जमाव के स्थाई समाधान का अनुरोध इनके द्वारा किया जा चुका ।
देवघर एम्स के नजदीकी चार रेलवे स्टेशनों क्रमशः मथुरापुर ,अर्जुन नगर हाल्ट ,देवीपुर और कमडा बाद रोहिणी में एम्स के मरीजों के आवागमन की सुविधा हेतु पर्याप्त संख्या में ट्रेन चलाने की जरूरत है ।इससे रेलवे को राजस्व भी बढ़ेगा और यात्रियों को एम्स आने जाने में सुविधा होगी ।
श्री पाण्डेय ने रेलवे से मांग किया कि जनहित में साहेबगंज भाया रामपुरहाट दुमका गिरिडीह से कोडरमा ट्रेन , बांका से कोडरमा ट्रेन , गोड्डा भाया दुमका से धनबाद ट्रेन का परिचालन की आवश्यकता है ।इसके अलावा जसीडीह मधुपुर के बीच के स्टेशनों पर डाउन में 7 बजे सुबह से 3 बजे दिन तक तथा अप में 11 बजे दिन 7 बजे रात तक एक भी ट्रेन का ठहराव नहीं है ।इसी अवधि में दोनों दिशाओं में यात्री सुविधाओं के लिए ट्रेन परिचालन की मांग की है।
उक्त आशय की जानकारी श्री जनार्दन पाण्डेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया है।
