गोविंदपुर केके पॉलिटेक्निक में कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस।

गोविंदपुर केके पॉलिटेक्निक में कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस।

 

धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित के.के. पॉलिटेक्निक कॉलेज में एक दुखद घटना सामने आई है। कॉलेज में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत अनूप कुमार संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में पाए गए।

 

जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा गया, जिसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद के SNMMCH भेज दिया गया।

 

फिलहाल युवक की मौत के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

 

घटना के बाद कॉलेज परिसर में शोक का माहौल है। वहीं, पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *