धनबाद
14वीं JPSC एवं JSSC-CGL भर्ती परीक्षा में भारी धांधली व पेपर लीक के खिलाफ धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर आइसा (AISA) का जोरदार प्रतिवाद प्रदर्शन!
आज ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) धनबाद इकाई के बैनर तले रणधीर वर्मा चौक पर दोपहर 1:30 बजे राज्यव्यापी आह्वान के तहत जोरदार प्रतिवाद प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन 14वीं JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में हुई व्यापक धांधली, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के खिलाफ हेमंत सरकार की नाकामी के विरोध में किया गया।
प्रदर्शन के दौरान आइसा नेताओं एवं छात्रों ने राज्य सरकार और परीक्षा एजेंसियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उग्र विरोध जताया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राज्य के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है। बार-बार पेपर लीक होना और परीक्षाओं में धांधली होना राज्य सरकार एवं परीक्षा तंत्र की असफलता को दर्शाता है।
मुख्य माँगें:
14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा रद्द करो!
धांधली एवं पेपर लीक में संलिप्त सभी दोषियों पर कठोर कार्रवाई करो!
JPSC और JSSC-CGL की परीक्षाओं का पारदर्शी नोटिफिकेशन जल्द जारी करो!
JPSC-JET का परीक्षा परिणाम जल्द घोषित करो!
पारदर्शी एवं जवाबदेह परीक्षा व्यवस्था लागू करो!
परीक्षा कैलेंडर (Calendar) जारी कर निर्धारित समय सीमा में भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की गारंटी करो!
आइसा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की इन जायज मांगों पर जल्द ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो आइसा पूरे राज्य में उग्र आंदोलन करेगी।
कार्यक्रम में उपस्थिति:
इस प्रतिवाद कार्यक्रम में आइसा झारखंड राज्य सह-सचिव रितेश मिश्रा, उपाध्यक्ष स्नेहा महतो, अतीफ इमाम, अभिषेक सिंह, पल्लवी, साहिल, वर्षा, प्रियंका, ऋषू सहित भारी संख्या में आइसा कार्यकर्ता एवं प्रतियोगी छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
