धनबाद जिले के निरसा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई जहां धनबाद के कारोबारी पारस सिंह के बेटे राणा प्रताप सिंह पर निरसा के देवियांना गेट के समीप मां उमा शक्ति फिलिंग प्वाइंट पेट्रोल पम्प के पीछे गोली मारी गई है, वही घटना स्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया हैं। जिसके बाद राणा प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।आनन फानन में उसे धनबाद असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा चिकित्सकों ने बेहतर ईलाज के लिए पश्चिम बंगाल दुर्गापुर रेफर कर दिया हैं।हमला बरो की अब तक पहचान नहीं हो पाई हैं, वही इस घटना से पुरा इलाके में दहशत का माहौल फैला हुआ है इसके बाद निरसा पुलिस घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुट गई हैं।
