Dhanbad : आज क़ृषि बाजार में पिछले दिनों दिनांक 09/11/2025 को क़ृषि बाजार में व्यापारी श्याम भीम शरिया के ऊपर अपराधिओं द्वारा जानलेवा हमला कर लाखों रुपया लूट लिया गया l इसके बाद दिनांक 10/11/2025 को क़ृषि बाजार के मुख्य दरवाजे पर जिला चेम्बर एवं क़ृषि बाजार के व्यपारिओं ने अपनी दुकान को बंद कर जोरदार धारणा दिया था । जिसमें ज़िलें भर के व्यपारी उपस्थित हुऐ और प्रशासन को घटना का उद्धभेदन करने, व्यपारी का पैसा वापस करवाने के लिए जिला प्रशासन को 48 घंटे का समय दिया गया l इसके बाद आज तक जिला पुलिस जिला चेम्बर के पदाधिकारियों को केवल और केवल आश्वासन का झुनझुना पकड़ा रही है l आज 9 दिन बीत गया है और व्यपारिओं का धैर्य जवाब देने लग गया है l आज कि बैठक में सर्वस्ममती से चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया गया जिसकी रूप-रेखा इस प्रकार है:–
1.दिनांक 18/11/2025 को जिला के सभी व्यपारी विरोध में अपने-अपने क्षेत्र में दुकानदार को काला बिल्ला लगाकर फोटो खिंच कर प्रेस में और जिला चेम्बर के आधिकारिक व्हाट्सप्प ग्रुप में डालेंगे l
2.दिनांक- 19/11/2025 को क़ृषि बाजार के मुख्य द्वार पर घटना के विरोध में बड़ा सा बैनर पर सुबह 11:00 बजे से 2:00 बजे तक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा l
3.दिनांक :- 20/11/2025 को धनबाद जिला के सभी व्यपारी दिन के 12:00 तक अपनी-अपनी दुकान को बंद कर मुख्यालय रणधीर वर्मा चौक पर महा धरना में भाग लेंगे l
उसके बाद व्यपारिओं का ऐक प्रतिनिधिमण्डल हस्ताक्षर युक्त माँग-पत्र जिला प्रशासन से मिलकर सोपेंगे l
पुलिस कि विफलता के विरुद्ध एवं अपने सम्मान कि ऱक्षा के लिए सभी कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करवाते हुऐ दिनांक 20/11/2025 सुबह 10:00 बजे रणधीर वर्मा चौक पर उपस्थित होकर अपनी चट्टानी एकता का परिचय दें l आज कि बैठक कि अध्यक्षता जिला चेम्बर के अध्यक्ष चेतन प्रकाश गोयनका ने किया और संचालन महासचिव अजय नारायण लाल ने किया l आज कि बैठक में विनोद गुप्ता, प्रदीप सिंह, जीतेन्द्र अग्रवाल, विकास कन्धावे, मनोरंजन सिंह, पप्पू सिंह, श्रवण सिन्हा, शैलेश सिंह, अशोक श्रॉफ, दीपू कटेसरिया, अजय बंशल के साथ दर्जनों व्यपारी उपस्थित थे l
