धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने बेरमो में एक कार्यक्रम में बेरमो विधायक अनूप सिंह और धनबाद से कांग्रेस प्रत्याशी रही उनके पत्नी अनुपमा सिंह पर कई आरोप लगाए थे। जिसपर आज राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने धनबाद सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि अनूप सिंह विधायक और इंटक के पदाधिकारी है। उनकी पत्नी चुनाव लड़ चुकी है वे भी इंटक के पदाधिकारी है। जिसपर सांसद ढुल्लू महतो द्वारा अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना कही से उचित नहीं है। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन में महामंत्री और इंटक के ऐके झा ने कहा कि अनुपमा सिंह चुनाव हारने के बाद भी जनता के बीच रहती है जबकि सांसद इन 18 महीने में क्या किए वे बताए, शहर में जाम की स्थिति बनी रहती हैं गया पुल में अंडरपास चौड़ीकरण कार्य शुरू नहीं हो रहा है। धरातल पर कोई बिकास का कार्य नहीं हो रहा है। कोयला चोरी चरम पर हैं जिसमें भी सांसद पर उठे कई सवाल।
