*उपायुक्त ने समाहरणालय स्थित विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश*
आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न विभागों एवं शाखाओं का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों की कार्यप्रणाली, पंजियों के रख-रखाव, स्वच्छता और जन-शिकायतों के त्वरित निष्पादन की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सभी कार्यालयों को सुव्यवस्थित रखने तथा सरकारी दस्तावेजों व फाइलों को सही ढंग से संधारित करने का स्पष्ट निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने वाले आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह हर अधिकारी और कर्मचारी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
समाहरणालय के सभी कमरों एवं परिसरों को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया गया।अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहने और अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने की ताकीद की गई। साथ ही आमजनों से प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुनने और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
उपायुक्त ने कहा कि कार्यालयों में अनुशासन, स्वच्छता और पारदर्शिता से ही आम जनता का विश्वास प्रशासन पर मजबूत होता है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
*Team PRD Dhanbad*
