लायंस क्लब गोविंदपुर को किया गया पुरस्कृत।

धनबाद: लायंस क्लब गोविंदपुर कोयलांचल को मिला फर्स्ट जिला कैबिनेट रांची में दो दो पुरस्कार ।कल लायंस क्लब इंटरनेशनल के द्वारा प्रायोजित जिला 322 ए का फर्स्ट केबिनेट मीटिंग रांची के बरियातू रोड में मंडपम रिसोर्ट में संपन्न हुआ। जिसके मुख्य अतिथि नेपाल के पास इंटरनेशनल डायरेक्टर लाय न संजय खेतान जी थे । लायंस क्लब गोविंदपुर कोयलांचल को कल 2 -2 खिताब से नवाजा गया ।एक पुरस्कार लायंस क्लब गोविंदपुर कोयलांचल को क्लब में पांच नए मेंबर जोड़ने के लिए दिया गया तथा दूसरा पुरस्कार लायंस क्लब गोविंदपुर कोयलांचल के संस्थापक अध्यक्ष लायन डॉक्टर आरके शर्मा को व्यक्तिगत रूप से पांच मेंबर को जोड़ने के लिए जीएमटी अवार्ड से नवाजा गया ।इस प्रकार लायंस क्लब गोविंदपुर कोयलांचल के लिए कल का दिन बहुत ही खास रहा ।95 क्लब में लायंस क्लब गोविंदपुर कोयलांचल ऐसा पहला क्लब रहा जिसे दो-दो पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया। यह क्लब के लिए बहुत ही गौरव की बात है। क्लब अध्यक्ष लायन डॉक्टर आरके शर्मा ने इसके लिए क्लब के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को दिल की गहराइयों से धन्यवाद दिया। विशेष कर लायन कृष्णा प्रसाद जो क्लब के टेल ट्विस्टर हैं जो साथ में रांची गए और साथ में उन्होंने भी पुरस्कार ग्रहण किया उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस प्रकार से जिला गवर्नर लायन सुभरा मजूमदार एवं पास्ट ईनटरनेशनल डायरेक्टर लायन संजय खेतान जी को पुरस्कार देने के लिए क्लब अध्यक्ष ने दिल से धन्यवाद दिया ।जीएमटी कोऑर्डिनेटर लायन गणेश प्रसाद सिंह जी को भी दिल से धन्यवाद दिया ।साथ हीं जिला 322 ए के फर्स्ट वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन कंचन साहू जी, सेकंड वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन सुजीत कुमार जी एवं अन्य सभी पदाधिकारियों को दिल से धन्यवाद दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *