*जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण*

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने आज कोहिनूर मैदान स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया।

इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम कक्ष का सील, सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र सहित पूरे परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही रख-रखाव एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि यह मासिक रूटीन निरीक्षण है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक माह ईवीएम वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण करना है।

मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी  कालिदास मुंडा, निर्वाचन शाखा के  सागर कुमार ,  राकेश कुमार,  रजाक अंसारी, सजल मंडल व अन्य कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *