*मेयर चुनाव में JMM ने झोंकी ताकत, कतरास पहुंच, मंत्री हाफिजूल हसन ने किया जनसंपर्क*

*मेयर चुनाव में झामुमो ने झोंकी ताकत, कतरास पहुंच मंत्री हाफिजूल हसन ने किया जनसंपर्क*

धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेज हो गया है। झामुमो समर्थित मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल के पक्ष में प्रचार करने सोमवार को झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाफिजूल हसन कतरास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कतरास के अंगार पथरा में जनसंपर्क कर लोगों से मेयर प्रत्याशी और वार्ड 04 के प्रत्याशी बंधना सिन्हा के समर्थन में मतदान करने की अपील की। उनके साथ केंद्रीय सदस्य डबलू मत्था, जिला अध्यक्ष लखी सोरेन, जिला सचिव मन्नू आलम, धनबाद महानगर युवा अध्यक्ष सूरज चौहान, धनबाद महानगर युवा उपाध्यक्ष कृष्णा लाला और कई स्थानीय नेता मौजूद थे।

इस मौके पर मंत्री हाफिजूल हसन ने कहा कि चंद्रशेखर अग्रवाल को झारखंड मुक्ति मोर्चा और भाकपा (माले) का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने कहा कि अपने पूर्व कार्यकाल में चंद्रशेखर अग्रवाल ने धनबाद और झरिया क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किए और सभी जाति एवं धर्म के लोगों को साथ लेकर चलने का काम किया है साथ ही बंधना सिन्हा जी को भी आशीर्वाद देते हुए उन्होंने अपने क्षेत्र का विकाश करने के लिए प्रेरित किया उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए एक बार उन्हें मौका देना जरूरी है।

प्रचार के दौरान स्थानीय लोगों से मुलाकात कर नेताओं ने क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं और नगर के समग्र विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। वहीं जनसंपर्क अभियान में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखी गई, जिससे समर्थकों में उत्साह का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *