मेयर प्रत्याशी रवि बुंदेला का जन संपर्क, जनता का मिला अपार समर्थन।

वार्ड 29 मनईटांड़ में रवि बुंदेला का जनसंपर्क तेज
शिव गणेश मंदिर क्षेत्र में घर-घर पहुंचकर मांगा समर्थन
धनबाद : धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर मेयर प्रत्याशी रवि बुंदेला का जनसंपर्क अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में वार्ड 29, मनईटांड़ (कुम्हारपट्टी) स्थित शिव गणेश मंदिर क्षेत्र में उन्होंने समर्थकों के साथ सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।
इस दौरान रवि बुंदेला ने घर-घर पहुंचकर स्थानीय लोगों से संवाद किया और उनका आशीर्वाद व समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि वे “आप में से एक” बनकर धनबाद के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।
मेयर प्रत्याशी ने लोगों को भरोसा दिलाया कि जनता का विश्वास मिला तो शहर में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने, स्वच्छता व्यवस्था सुधारने और विकास कार्यों को गति देने को प्राथमिकता दी जाएगी।
जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल दिखा और कई जगहों पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *