धनबाद नगर निगम चुनाव में हज़ारों की संख्या में नामांकन को पहुंचे रवि बुंदेला, जनता का मिल रहा पूर्ण समर्थन

धनबाद नगर निगम चुनाव में हज़ारों की मौजूदगी में रवि बुंदेला की निकली नामांकन रैली, मेयर चुनाव में बने ‘सरप्राइज़ फैक्टर’
धनबाद नगर निगम चुनाव में आज एक ऐतिहासिक और अप्रत्याशित मोड़ उस समय देखने को मिला, जब समाजसेवी रवि बुंदेला ने हज़ारों समर्थकों के साथ मेयर प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाख़िल किया। नामांकन रैली में उमड़े जनसैलाब ने यह स्पष्ट संकेत दे दिया कि इस बार का मेयर चुनाव बेहद रोचक, निर्णायक और परंपरागत धारणाओं से हटकर होने वाला है।
दोपहर लगभग 12 बजे, सैकड़ों गाड़ियों और हज़ारों समर्थकों के विशाल काफ़िले के साथ रवि बुंदेला का नामांकन जुलूस सन सिटी, बलियापुर रोड से प्रारंभ होकर बालाजी पंप, स्टील गेट, रणधीर वर्मा चौक, सिटी सेंटर, मेमको मोड़ होते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुँचा।
इस ऐतिहासिक काफ़िले में लगभग 2000 से अधिक लोगों की मौजूदगी, 1000 के करीब मोटरसाइकिलें और 100 से अधिक चारपहिया वाहन शामिल रहे। पूरे मार्ग में “रवि बुंदेला ज़िंदाबाद” के नारों से माहौल गूंजता रहा, जिसने शहर की सियासत में नई ऊर्जा भर दी।
गौरतलब है कि जब रवि बुंदेला ने मेयर पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की थी, तब राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर कई कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन नामांकन के दौरान उमड़ी भीड़ ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। जिस तरह का जनसमर्थन देखने को मिला, उसकी उम्मीद शायद किसी ने नहीं की थी।
रैली में युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी ने यह स्पष्ट कर दिया कि रवि बुंदेला को एक ईमानदार, कर्मठ और ज़मीनी नेता के रूप में देखा जा रहा है। ग्राउंड लेवल पर मिल रही रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके नाम को लेकर शहर में चर्चाएं तेज है और वे इस चुनाव में एक मज़बूत ‘सरप्राइज़ फैक्टर’ बनकर उभरे हैं।
नामांकन के बाद जनसमर्थकों को संबोधित करते हुए रवि बुंदेला ने कहा
“यह समर्थन मेरा नहीं, धनबाद के हर उस नागरिक का है जो ईमानदार, पारदर्शी और जनहितकारी नगर निगम चाहता है। यह चुनाव पद का नहीं, धनबाद के भविष्य का है। मैं अपने विकास के एजेंडे के साथ शहर को एक स्वच्छ, सुव्यवस्थित और विकसित धनबाद बनाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करूंगा।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मौजूदा समीकरणों के बीच रवि बुंदेला धनबाद मेयर चुनाव को एकतरफ़ा मोड़ देने की क्षमता रखते हैं। नामांकन रैली में दिखी भीड़, ऊर्जा और उत्साह इस बात का संकेत है कि आने वाले दिनों में धनबाद की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
आज का दिन धनबाद के राजनीतिक इतिहास में जनता की शक्ति, विश्वास और बदलाव की उम्मीद के रूप देखा जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *