B TEC की पढ़ाई के बावजूद चुनाव में उतरे पप्पू कुमार गोप, अपने क्षेत्र के विकास को लेकर लिया संकल्प।।

धनबादः नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक क्षेत्र में माहौल लगातार गर्म हो रहा है. धनबाद के वार्ड संख्या 23 से कर्मठ ईमानदार व शिक्षित पप्पू कुमार गोप जो की अपने B TEC की पढ़ाई करने के बावजूद केवल और केवल अपने क्षेत्र के विकास को लेकर चुनाव में उतर रहे हैं उनका केवल एक ही मकसद है की अपने क्षेत्र का विकास हो जो की जनता आज तक विकास शब्द से वंचित है उसे हर सुख सुविधा मुहैया कराने का प्रयास करने का संकल्प लेकर पूरी तरह से इस चुनाव में अपने आप को समर्पित कर दिया है उनका एकमात्र उद्देश्य यह भी है कि क्षेत्र में जो भी सुविधा नगर निगम से मिलना चाहिए वह सुविधा आज तक निगम के क्षेत्र के जनता इसका लाभ लेने से वंचित रहा है बरसात के दिनों में भी कई जगह इस तरह से जल जमाव की समस्या आती है जैसे कि घर से लोग ऑफिस जाना तो दूर बाहर निकलना भी मुंनासिफ नहीं हो पता है और घरों के अंदर भी कई जगह बारिश के पानी घुस जाती है इसके बाद लगभग हफ्ते भर तक उन्हें घर में कैदी के भांति रहने को मजबूर हो जाना पड़ता हैं।
अब जनता जनार्दन की बारी है कि वह पप्पू कुमार यादव को अपना समर्थन दे ताकि वह क्षेत्र का विकास पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पूरा कर पाए क्योंकि जिस तरह से उन्हें अपनी पढ़ाई को करके इस क्षेत्र में आने का अवसर मिला है तो जनता यह समझकर उन्हें पूर्ण रूप से समर्थन देने का काम करेगी। इसी विश्वास के साथ पप्पू कुमार गोप ने जनता के बीच आने का संकल्प लिया और आशा करते हुए कहा कि जनता पूर्ण रूप से हमें अपना सहयोग व आशीर्वाद देगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *