अवैध कोयला तस्करी को रोकने को लेकर गोंदुडीह थाना प्रभारी ने दिया आश्वाशन – डिम्पल चौबे

धनबाद झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा महिला जिला अध्यक्ष डिंपल चौबे ने अवैध कोयला तस्करी के रोकथाम को लेकर गोंदूडीह थाना प्रभारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा साथ ही अवैध रूप से चल रही वाहनों को बन्द करने की बातें कही गई जिसपर थाना प्रभारी द्वारा सकारात्मक पहल करने का आश्वासन प्रतिनिधिमंडल को मिला पूर्व में भी खास कुसुंडा कोलियरी गोंन्दूडीह परियोजना पदाधिकारी को अवैध कोयला उठाओ रोकने के लिए ज्ञापन सौंपा गया था परियोजना प्राधिकारी द्वारा जिला अध्यक्ष को अस्वस्थ कराया गया की निश्चित रूप से आपके प्राप्त आवेदन पर कार्यवाही आवश्यक रूप से की जाएगी धनबाद जिले में हो रहे अवैध खनन तस्करी को रोकने के लिए डिंपल चौबे द्वारा पूर्व से ही लगातार धनबाद जिले के अंतर्गत गोविंदपुर, पूर्वी टुंडी, बरवअड्डा, सराय ढेला, बैंकमोड, बलियापुर,निरसा , झरिया, जोरापोखर , निरसा समेत सभी थाना में ज्ञापन सोप कर अवैध खनन कोयला तस्करी पर रोक लगाने की मांग की जा रही ।
डिंपल चौबे ने कहा अवैध कारोबार से झारखंड को खोखला किया जा रहा है वहीं राज्य को भारी आर्थिक व राजस्व क्षति पहुंच रही है देखा जाए तो वर्तमान में युवा रोजगार और नौकरी को लेकर दर-दर भटक रहे हैं यदि यही स्थिति रही तो आने वाले समय में युवाओं को ना रोजगार मिल पाएगा और ना ही नौकरी इसलिए अवैध खनन और तस्करी निश्चित रूप से बंद होनी चाहिए पूर्व में भी इसकी लिखित सूचना धनबाद उपायुक्त, धनबाद वरीय पुलिस अधीक्षक, धनबाद खनन पदाधिकारी को लिखित सूचना दी गई है यदि अवैध तस्करी बंद नहीं होती है तो निश्चित रूप से हम दलबल के साथ सड़क पर उतरकर अवैध गाड़ियों को पड़कर थानों के हवाले किया जाएगा
मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के केंद्रीय महामंत्री सद्दाम हुसैन , वार्ड सचिव बजरंग रवानी, वार्ड महामंत्री राजू रवानी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *