धनबाद झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा महिला जिला अध्यक्ष डिंपल चौबे ने खास कुसुंडा कोलियरी गोंन्दूडीह परियोजना पदाधिकारी को अवैध कोयला उठाओ रोकने के लिए ज्ञापन सौंपा परियोजना प्राधिकारी द्वारा जिला अध्यक्ष को अस्वस्थ कराया गया की निश्चित रूप से आपके प्राप्त आवेदन पर कार्यवाही आवश्यक रूप से की जाएगी धनबाद जिले में हो रहे अवैध खनन तस्करी को रोकने के लिए डिंपल चौबे द्वारा पूर्व में धनबाद जिले के अंतर्गत गोविंदपुर, पूर्वी टुंडी, बरवअड्डा, सराय ढेला, बैंकमोड, बलियापुर,निरसा , झरिया, जोरापोखर समेत थाना में ज्ञापन सोप कर अवैध खनन कोयला तस्करी पर रोक लगाने की मांग झरिया व जोरापोखर थाना द्वारा किया गया ।
डिंपल चौबे ने कहा अवैध कारोबार से झारखंड को खोखला किया जा रहा है वहीं राज्य को भारी आर्थिक व राजस्व क्षति पहुंच रही है देखा जाए तो वर्तमान में युवा रोजगार और नौकरी को लेकर दर-दर भटक रहे हैं यदि यही स्थिति रही तो आने वाले समय में युवाओं को ना रोजगार मिल पाएगा और ना ही नौकरी इसलिए अवैध खनन और तस्करी निश्चित रूप से बंद होनी चाहिए पूर्व में भी इसकी लिखित सूचना धनबाद उपायुक्त, धनबाद वरीय पुलिस अधीक्षक, धनबाद खनन पदाधिकारी को लिखित सूचना दी गई है यदि अवैध तस्करी बंद नहीं होती है तो निश्चित रूप से हम दलबल के साथ सड़क पर उतरकर अवैध गाड़ियों को पड़कर थानों के हवाले किया जाएगा
मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के केंद्रीय महामंत्री सद्दाम हुसैन ,पंचायत अध्यक्ष मिठू महतो, मौजूद रहे
कोलियरी से अवैध कोयला उठाव को रोकने के लिए डिंपल चौबे ने कोलयरी परियोजना पदाधिकारी को सोपा ज्ञापन ।
