धनबाद: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कालाडीह मोड़ के समीप उस समय सनसनी फैल गई. जब लोगों ने पुल के नीचे नदी में पड़े एक शव को देखा. खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई और देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई. लाश किसकी है कुछ पता नहीं चल पा रहा है.
आपको बता दे की गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जीटी रोड कालाडीह मोड के समीप पुल के नीचे एक व्यक्ति की लाश मिली है. शव को देखने के बाद यह कुछ दिन पुराना लग रहा है. यह व्यक्ति कहां का है उसका कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है. इलाके में यह खबर देखते देखते आग की तरह फैल गई. लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है.लेकिन कोई भी व्यक्ति इस व्यक्ति को पहचान नहीं पा रहा है.फिलहाल मामले की सूचना गोविंदपुर थाने को दी गई है. खबर लिखे जाने तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाई है. अब पुलिस की जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि यह व्यक्ति कहां का है और इसकी मृत्यु किस प्रकार हुई है.
