अवैध रूप से चल रहे मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा, हजारों लीटर स्प्रिट के साथ लाखों का शराब बरामद।

अवैध रूप से चल रहे मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा, हजारों लीटर स्प्रिट के साथ लाखों का शराब बरामद।

धनबाद उत्पाद विभाग टीम ने मनियाडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत जीतपुर नामक बस्ती में अवैध रुप से चल रहे मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा हुआ है. जहा अवैध रूप से शराब का निर्माण किया जाता था।

इस छापामारी में लगभग 12 सौ लीटर स्प्रिट, विभिन्न ब्रांडो के 175 लीटर अवैध विदेशी शराब के अलावे भारी मात्रा में खाली बोतल, आदि बरामद किया गया है. इस छापामारी में गिरिडीह उत्पाद विभाग की टीम भी सहयोग रहा. उत्पाद निरीक्षक धनबाद कुमार सत्येंद्र ने बताया कि जब्त शराब का बाजार मूल्य करीब 8 लाख रु है. उन्होंने बताया कि इस अवैध शराब का धंधा डब्लू मंडल एवं मकान मालिक टीकाराम के द्वारा किया जा रहा था. दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि डब्लू मंडल के विरुद्ध अवैध शराब बनाने के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है. उन्होंने बताया कि अवैध शराब को आसपास के होटलों और सम्भवतः बिहार में भी खपाया जा रहा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *