कोयला चोरी बालू तस्करी के मुद्दे को विधानसभा में उठाने के लिए धनबाद जिला महिला अध्यक्ष डिंपल चौबे ने पार्टी सुप्रीमो को जताया आभार
धनबाद झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा महिला अध्यक्ष डिंपल चौबे द्वारा कोयला चोरी, बालू तस्करी, छात्रवृत्ति व अन्य मुद्दों को सदन में धुआंधार तरीके से उठाने के लिए पार्टी सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो जी का आभार व्यक्त किया। डिंपल चौबे ने कहा पहली बार कोयला चोरी की बातें सदन में उठी राज्य के तमाम ज्वलंत मुद्दों को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा द्वारा लगातार सदन में गंभीरता पूर्वक उठाया जा रहा है जनता भी देख रही है उन्हें अब अपने वोट की ताकत का एहसास भी हो रहा है निश्चित रूप से आने वाले समय में झारखंड का दिशा और दशा बदलेगी साथ ही झारखंडियों का अधिकार दिला कर ही दम लेंगे ।
