धनबाद: दिनांक 07/12/2025 रविवार के दिन मां दुर्गा मंडप प्रांगण दुहाटाड में दुहाटाड व आस पास के नगर वासीयो कि उपस्थिति में दुहाटाड में श्री विष्णु महायज्ञ के आयोजन के संबंध में, तिथि निर्धारण कार्यकारी समिति गठन, पदभार ग्रहण, एवम यज्ञ आचार्य, प्रवचन कर्ता, यज्ञ मंडप निर्माण से लेकर महाभोग भंडारा के सफल संचालन एवं संपादन के लिए एक बैठक आयोजित कि गई, इस बैठक में सर्वसम्मति से महायज्ञ का आयोजन दिनांक 4 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 के बीच करने का निर्णय लिया गया एवं 11 अप्रैल 2026को महा भंडारा के लिए तिथि निश्चित की गई। इसके पश्चात से समिति गठन करने के लिए पद सृजन की गई जिसके लिए आगामी बैठक में श्री विष्णु महा यज्ञ आयोजन के लिए गठित समिति के निम्नवत पद पर व्यक्तियों को चुनाव कर पदभार देने का निर्णय लिया गयाहै। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,महासचिव,संयुक्त सचिव :कोषाध्यक्ष , सहायक कोषाध्यक्ष , मीडिया प्रभार , कार्यकारी समिति सदस्य।आज के बैठक मैं रामानंद शर्मा जी एवं श्री नवेंद्र मंडल जी । नंदू रजक , बबलू कुमार राय जी , उमाशंकर जी , चंदन कुमार सिंह जी अधिवक्ता पिंटू कुमार सिंह जी एवं श्री सनोज कुमार जी। अजीत कुमार पाठक ,श्री गणेश महतो,विजय कुमार साव,अनिल कुमार यादव , रामस्वरूप प्रजापति एवं दिलीप कुमार साव ।विपिन कुमार मिश्रा,सुरेश पंडित,राम कुमार पंडित ,करमु महतो , डॉक्टर रामनरेश सिंह , संतोष रवानी। चंद्रकेतु सिंह जी। शंकर कुमार साव, मिथिलेश पंडित, चंद्रशेखर विश्वकर्मा , दासो पंडित , तरुण गोस्वामी(काली बाबू) उपस्थित थे।
