कचरा गोदाम मे लगी भीषण आग, लगभग 80 लाख की संपत्ति जलकर खाक।  

धनबाद : झरिया के सिंह नगर स्थित तेजन सिंह तालाब के नजदीक एक गोदाम मे लगी आग।

आग लग जाने से आस पास अफरा तफरी मच गई।

 

आग इतना भीषण था की आग देखकर पूरे क्षेत्र मे हड़कंप मच गया। गोदाम धनबाद के गांधी रोड निवासी दीपक साव का बताया जा रहा है । सूचना के मुताबिक गोदाम प्लास्टिक बोतल एवं स्क्रैप का बताया जा रहा है। गोदाम के मालिक दीपक साव ने बताया कि लगभग 70 से 80 लाख का नुकसान हुआ है । स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना झरिया पुलिस के साथ साथ अग्निशमन विभाग को दी।

जिसके बाद अग्निशमन विभाग के तीन गाड़िया मौके पर पहुंची।

सूचना मिलने तक आग पर काबू करने की कोशिश की जा रही थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *