बम ओर गोली से दहला धनबाद , बस्ती के लोगों में खौफ का माहौल।

धनबाद,(झरिया): धनबाद जिले के भोरा में हनुमान मंदिर के समीप करीब तीन बजे गोली और बम के आवाज से पूरा भौंरा क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय निवासी शिवम कुमार ने इस घटना की लिखित शिकायत भौंरा थाना में की है। उन्होंने कहा कि हमलोग मंदिर में बैठे हुए थे कि अचानक सात नंबर की ओर से कुछ लोग दौड़ते हुए मंदिर के पास आए ओर इसी दौरान दो गुटों में किसी मामले को लेकर बम ओर गोली चलने लगी। इस घटना से लोग इधर उधर भागने लगे।जब सारे बस्ती एक साथ जमा हो गए तो सारे भाग निकले।उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना यहां पहली बार घटी है।जिससे ग्रामीणों में काफी भय व्याप्त है। जिसकी लिखित शिकायत भौंरा थाना में किया है और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *