गौ रक्षा एवं सनातन रक्षा के लिए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे संजीव कुमार चौहान का अनशन समाप्त

धनबाद : गौ माता की रक्षा और सनातन धर्म के संरक्षण की मांग को लेकर समाजसेवी संजीव कुमार चौहान बीते 8 नवंबर से धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे। सोमवार को उनके स्वास्थ्य की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए श्रीराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी उदय प्रताप सिंह ने जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त करवाया।

 

इस अवसर पर उदय प्रताप सिंह ने कहा कि ‘गौ रक्षा एवं सनातन रक्षा आंदोलन’ का उद्देश्य सिर्फ एक व्यक्ति का संघर्ष नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक आत्मा की पुकार है। उन्होंने कहा कि गौ माता भारतीय जीवन दर्शन, कृषि, अर्थव्यवस्था और अध्यात्म की आधारशिला हैं। पूरे भारतवर्ष में गौ हत्या पर तत्काल और सख्त प्रतिबंध लागू होना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ भारत की संस्कृति से जुड़े गौरव को अनुभव कर सकें।

 

उन्होंने कहा कि आज समाज में पाश्चात्य संस्कृति के अंधानुकरण से नैतिक पतन हो रहा है। ‘लिव-इन रिलेशनशिप’ और ‘प्री-मैरिटल सेक्स’ जैसी प्रथाएँ भारतीय संस्कृति के मूल्यों के विपरीत हैं, इन पर कानूनी रूप से पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

उन्होंने संजीव चौहान के आंदोलन की सराहना करते हुए कहा कि उनका यह संघर्ष समाज में जागरूकता का प्रतीक बनेगा और आने वाले दिनों में गौ रक्षा एवं सनातन रक्षा की दिशा में एक नई चेतना जगाएगा। मौके पर उदय प्रताप सिंह,

संजीव चौहान अविनाश कुमार पाण्डेय मनीष कुमार,भारती दुबे, शिल्पी घोष, ऋतु वीतु गुप्ता,धर्मेंद्र कुमार,पंकज यादव, जयकुमार, विवेक कुमार सिन्हा, संजीव चौहान,अनिल जैन राणा सिंह समेत अन्य लोग रहे शामिल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *