धनबाद में कुआं से विवाहिता का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी,जांच में जुटी पुलिस

धनबाद: जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जियलगढ़ा पंचायत के कालाडीह बस्ती में एक महिला का शव पाया गया

 

आपको बता दें कि गोविंदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कालाडीह गांव में एक महिला का शव कुएं से बरामद किया गया है. पारिवारिक विवाद यह मामला लगभग 2 सालों से चल रहा था. परिवार का कहना है कि जब से उनकी शादी हुई थी तभी से उनके बीच में आपसी विवाद चल रहा था. जिस पर कई बार पंचायती प्रक्रिया भी की गई और कि मुकदमा भी हुआ था. फिर समाज के लोगों के द्वारा किसी तरह आपसी समझौता किया गया और विगत कुछ दिन पहले ही महिला इसी पंचायत के दूसरे गांव से विवाहित महिला अपने ससुराल पहुंची थी लेकिन आज सोमवार को यह घटना सामने आई है.

 

फिलहाल कुएं में शव की सूचना पर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. जिसके बाद इस मामले की सूचना स्थानीय गोविंदपुर थाने को दी गई गोविंदपुर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *