धनबाद में देवघर के शातिर चला रहे थे लॉटरी का अवैध काला कारोबार, पुलिस ने धर दबोचा

जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जंगलपुर में लंबे समय से चल रहे अवैध लॉटरी कारोबार पर बुधवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर 5/11/2025 को लगभग सुबह 10 बजे पुलिस की टीम ने छापेमारी कर अवैध तरीके से लॉटरी संचालित कर रहे पाँच लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। उनके पास से लॉटरी से संबंधित सामग्री भी जब्त कर ली गई है।

 

सूत्रों के अनुसार, यह अवैध कारोबार देवघर जिला के मधुपुर क्षेत्र से आए लगभग पाँच व्यक्तियों द्वारा जंगलपुर में विस्तार किया जा रहा था। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और अब मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

 

पुलिस की इस सफल कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर रोक लगेगी और स्थानीय लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *