धनबाद कतरासगढ़। कतरास कॉलेज में स्नातक स्तर पर विभिन्न विषयों में सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर BBMKU बाघमारा विधायक प्रतिनिधि चित्तरंजन कुमार सिंह द्वारा की गई पहल के बाद सकारात्मक परिणाम सामने आया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ हुई बातचीत के बाद 8 सितंबर को प्रस्तावित धरना एवं तालाबंदी का कार्यक्रम अब नहीं किया जाएगा।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राम कुमार एवं DSW डॉ. पुष्पा कुमारी की ओर से BBMKU बाघमारा विधायक प्रतिनिधि चित्तरंजन कुमार सिंह को बताया गया कि फिलहाल तत्काल कुल स्वीकृत सीटों में सीधे वृद्धि करना संभव नहीं है। हालांकि, जिन विषयों में नामांकन कम हुआ है, वहां की सीटों को जरूरत वाले विषयों में समायोजित कर सीटों की संख्या बढ़ाई जा रही है।
इसी क्रम में कतरास कॉलेज में स्नातक स्तर पर हिंदी की सीटें 180 से बढ़ाकर 250, इतिहास की 240 से बढ़ाकर 320 तथा राजनीति विज्ञान की 180 से बढ़ाकर 275 किए जाने की जानकारी दी गई है।
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बताया गया कि इस संबंध में सोमवार को बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक के बाद BBMKU बाघमारा विधायक प्रतिनिधि चित्तरंजन कुमार सिंह को आधिकारिक नोटिस/सूचना उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके बाद कतरास कॉलेज का एडमिशन पोर्टल पुनः खोलने की प्रक्रिया शुरू होगी, जिससे पहले नामांकन से वंचित विद्यार्थियों को स्नातक में प्रवेश लेने का अवसर मिल सकेगा।
DSW डॉ. पुष्पा कुमारी ने BBMKU बाघमारा विधायक प्रतिनिधि चित्तरंजन कुमार सिंह को सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उठाया गया यह कदम सराहनीय है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में तत्काल सभी मांगों को लागू करना संभव नहीं है, लेकिन अगले शैक्षणिक वर्ष से इस विषय पर व्यवस्थित रूप से कार्य किया जाएगा।
DSW डॉ. पुष्पा कुमारी ने चित्तरंजन कुमार सिंह से इस संबंध में एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने को कहा तथा विषयवार सीटों से संबंधित किसी भी अन्य समस्या को विश्वविद्यालय के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मिले सकारात्मक आश्वासन के बाद BBMKU बाघमारा विधायक प्रतिनिधि चित्तरंजन कुमार सिंह ने कुलपति डॉ. राम कुमार एवं DSW डॉ. पुष्पा कुमारी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों के हित में सकारात्मक पहल और सहयोग के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को धन्यवाद दिया।
साथ ही, कतरास कॉलेज के विद्यार्थियों की सीटों एवं उनके भविष्य को लेकर इस मामले में सहयोग और विशेष ध्यान देने के लिए बाघमारा विधायक महतो के प्रति भी BBMKU बाघमारा विधायक प्रतिनिधि चित्तरंजन कुमार सिंह ने विशेष आभार व्यक्त किया।
विश्वविद्यालय प्रशासन से मिले सकारात्मक आश्वासन के बाद 8 सितंबर को प्रस्तावित धरना एवं तालाबंदी का कार्यक्रम अब नहीं किया जाएगा। विद्यार्थियों के हित में सीटों के पुनर्समायोजन की यह पहल कतरास कॉलेज में नामांकन से वंचित छात्रों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
Sh Banerjee @highlight #katrascollege #KatrasNews #dhanbad #dhanbadnews #EducationForAll #education
