*पाठशाला प्ले स्कूल प्रांगण में मची स्वतंत्रता दिवस की धूम*
पाठशाला प्ले स्कूल पांडुकी बरवाड़ा जीटी रोड शाखा का 80 वाँ 15 अगस्त का उत्सव शनिवार को श्री हरि धाम पाठशाला प्ले स्कूल प्रांगण में मनाया गया l कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जेसीओ नायाब सरमेल सिंह ढिल्लों के निर्देशन में झंडा रोहण कर किया गया, शुरुआत में बच्चों ने राष्ट्रगान की धुन पर समा बांध दिया इस दौरान अन्य अतिथियों को भी सम्मानित किया गया अभिभावकों से रिश्ते नातो से संबंधित प्रश्न पूछे गए छोटे-छोटे बच्चों ने “कहते हैं हमको प्यार से इंडिया वाले”,” बापू सेहत के लिए तू तो हानिकारक है”,” तेरी मिट्टी में मिल जावा” आदि गानों पर डांस किया इस दौरान बच्चों में म्यूजिकल चेयर का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया इस पर पूरा परिसर तालियो की गड़गड़ाहट से गूंज उठा कार्यक्रम के बीच-बीच में अध्यापिका ने छोटे-छोटे बच्चों से अंग्रेजी में कविताएं भी सुनवाई जिसका सभी ने खूब आनंद लिया, मयंक एवं सिद्धांत द्वारा वंदे मातरम की धुन पर सभी मंत्र मुग्ध हो गए l पर्यावरण संरक्षण पर आधारित और पेड़ों को काटने से बचने के लिए, वातावरण में हरियाली के लिए, पौधे लगाने के लिए, जागरूकता अभियान की शपथ ली गई l सिद्धांत, मयंक, भार्गवी, सारांश, अमन, आयांश, प्रियांशु, रौनक, साक्षी, जीतू, कार्तिक, प्रियेश, महावीर, प्रतिमान,स्वास्तिक , संस्कृति,मुकेश,विकास, रूही, आदि ने गानों पर डांस किया , बच्चों ने कई कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर खूब वाह वही बटोरी l मंच संचालन शिक्षिका शिखा एवं साक्षी व सहायिका ने मंच संचालन किया कार्यक्रम के दौरान स्कूल निर्देशिका अर्चना शर्मा व प्रबंधक मनोज शर्मा समेत दर्जनों अतिथि मौजूद थेl
