धनबाद: शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से एक नौजात बच्चा गायब होने का मामला आया सामने।
जिसकी जानकारी परिजनों को रविवार की सुबह हुई। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार टुंडी थाना क्षेत्र के एक आदिवासी दंपती का नवजात बच्चा बताया जा रहा है
वही घटना के बाद पूरे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मामले की जानकारी मिलने पर सरायढेला पुलिस और अस्पताल प्रबंधन सीसीटीवी फुटेज के जरिए छानबीन कर रहे है।
