*नगर विकास, चुनावी रणनीति और संगठनात्मक मजबूती पर हुआ सार्थक संवाद*

*आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो से मिले महापौर प्रत्याशी शान्तनु कुमार चंद्रा उर्फ बबलू पासवान*

धनबाद नगर निगम के महापौर प्रत्याशी शान्तनु कुमार चंद्रा उर्फ बबलू पासवान ने गुरुवार को आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष (सुप्रीमो) सुदेश महतो से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर नगर निगम चुनाव की वर्तमान परिस्थितियों, संगठनात्मक रणनीति तथा क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर विस्तृत और सार्थक विचार-विमर्श हुआ।

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच शहरी विकास, सुशासन, पारदर्शी प्रशासन और जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे विषयों पर गहन चर्चा हुई। बबलू पासवान ने कहा कि अध्यक्ष सुदेश महतो का राजनीतिक अनुभव, स्पष्ट दृष्टिकोण और संगठनात्मक समझ हमेशा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करती है।

*विकास और जनहित को केंद्र में रखकर बनी रणनीति*

उन्होंने बताया कि बैठक में नगर निगम क्षेत्र के विकास से जुड़े प्रमुख मुद्दों, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और योजनाबद्ध शहरी विकास के रोडमैप पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही चुनाव को लेकर सकारात्मक और जनहित आधारित रणनीति पर भी चर्चा हुई, ताकि नगर के समग्र और संतुलित विकास की दिशा में ठोस पहल की जा सके।

महापौर प्रत्याशी बबलू पासवान ने कहा की सुदेश महतो का अनुभव और मार्गदर्शन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके सुझावों से संगठन और अभियान दोनों को नई दिशा मिली है। हमारा लक्ष्य है कि जनहित और सुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए धनबाद नगर को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जाए। जनता के सहयोग, सकारात्मक सोच और मजबूत संगठनात्मक समन्वय से नगर निगम क्षेत्र में विकास की नई शुरुआत संभव होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *