धनबाद : झारखंड सरकार के द्वारा आयोजित आपकी योजना आप की सरकार आप के द्वार कार्यक्रम के तहत गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र के बरवाड़ा क्षेत्र के खरनी पंचायत में कैंप लगाया गया जहां सैकड़ों आवेदन करता शामिल रहे। ओर अपना आवेदन कर योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन किए। इसके बाद वहां की जनता ने मुखिया के ऊपर भरोसा जताया की उनकी आवेदन जल्द से जल्द मंजूर कर ली जाएगी और उनकी योजनाओं को सुविधा दी जाएगी। ओर इस कार्य के लिए झारखंड सरकार की सराहना व्यक्त किया।ओर सरकार से आग्रह किया इस तरह का सरकार कार्यक्रम जनता के हित में लगाने का काम करे ताकि लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले।
वही मुखिया प्रतिनिधि मनोहरी ने बताया कि यहां जितने भी लाभुक आते हैं सभी की बातों को ध्यान में रखते हुए उनके आवेदन को प्राप्त कर उन्हें योजना का लाभ जल्द से जल्द मुहाया कराया जाता है और कुछ आवेदन में तो ऑन द स्पॉट कार्य पूर्ण करने की बात भी मुखिया ने बताया।
