धनबाद: कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के खिलाफ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई . धनबाद पुलिस ने अपराधी प्रिंस खान के दो गुर्गों का एनकाउंटर किया है.जिसमें दोनों के पैर में गोली लगी है. जबकि एक का भागने के क्रम में पैर टूट गया है. घटना के बाद सभी को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.सोमवार सुबह धनबाद पुलिस ने भागाबांध ओपी क्षेत्र और बोरागड़ ओपी क्षेत्र के बॉर्डर इलाके में प्रिंस खान के दो गुर्गों का एनकाउंटर किया है. पुलिस की इस एनकाउंटर में प्रिंस खान के दो गुर्गे अमन सिंह उर्फ कुबेर और विक्की डोम के पैर में गोली लगी है. जबकि अफजल अमन का भागने के दौरान पैर टूट गया है,जिससे वह घायल हो गया.धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने घटना की पुष्टि की है.एसएसपी ने कहा कि पुलिस के द्वारा एनकाउंटर की गई है. जिसमें दो को पैर में गोली लगी है. जबकि एक आरोपी का पैर टूटा है. पैर में गोली लगने वालों में अमन सिंह उर्फ़ कुबेर और विक्की डोम शामिल है. वहीं पैर टूटने वाला का नाम अफजल है. एसएसपी ने बताया कि अमन सिंह पलामू का रहने वाला है. जबकि विक्की डोम और अफजल उर्फ़ अमन दोनों धनबाद का ही रहने वाला है. घटना में पुलिस की एक पेट्रोलिंग गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई है.घटनास्थल से बहुत सारे मोबाइल हथियार और बम भी बरामद हुई है.फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर सर्च ऑपरेशन चला रही है.
