विकास के नाम पर पीटा जा रहा झूठा ढिंढोरा, छात्रों को नहीं मिल रही छात्रवृत्ति : डिंपल चौबे
धनबाद : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के महिला जिला अध्यक्ष डिंपल चौबे ने गठबंधन सरकार पर सीधा सवालिया खड़ा करते हुए साधा निशाना और कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही हैं साथ ही छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है अब इस तरह का नौबत आ गया है कि छात्रों को छात्रवृत्ति के लिए पदयात्रा और आंदोलन करना पड़ रहा है स्वास्थ शिक्षा की स्थिति में सुधार क्या होगी स्थिति दिन प्रतिदिन दयनीय होती जा रही है अवैध कारोबार के साथ भ्रष्टाचार चरम सीमा भी पार कर चुका है पंचायत प्रखंड जिला में विकास कार्य बाधित है आम जनता अपने समस्याओं को लेकर दर-दर भटक रहे हैं देखा जाए तो झारखंड उन्नति नहीं बल्कि विपत्ति की और निरंतर बढ़ रहा है l
