पानी में तैरता मिला व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस।
धनबाद गोविंदपुर के बागसुमा गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव के एक गड्ढे में तैरता शव मिला ग्रामीणो को सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान लगभग 35 से 40 वर्ष के विजय कुंभकार के रूप में हुई , जो बागसुमा गांव के रहने वाला बताया जा रहा हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को गड्ढे से बाहर निकलवाया और प्रारंभिक जांच शुरू की। शव की स्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके। वहीं, घटना को लेकर गांव में भय और चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा, फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई हैं।
