समाजवादी पार्टी ने मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह को दिया समर्थन, जीत की संभावना हुए प्रबल।

धनबाद नगर निगम चुनाव में मेयर पद के प्रत्याशी संजीव सिंह को एक बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली है। समाजवादी पार्टी बुद्धिजीवी मंच के प्रदेश अध्यक्ष अवधेश तिवारी ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ झरिया स्थित बिहार बिल्डिंग कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान संजीव सिंह को आधिकारिक समर्थन देने की घोषणा की।

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए अवधेश तिवारी ने कहा कि समाजवादी पार्टी धनबाद नगर निगम चुनाव में संजीव सिंह को मेयर बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक देगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनसंपर्क और प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाएगा तथा शहर के कोने-कोने तक संजीव सिंह की नीतियों और विकास दृष्टि को पहुंचाएगा।

उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि संजीव सिंह एक योग्य, अनुभवी और जनप्रिय नेता हैं, जिन्होंने पूर्व में भी क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। ऐसे में धनबाद के समग्र विकास, पारदर्शी प्रशासन और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उन्हें मेयर पद पर आसीन करना आवश्यक है।

समाजवादी पार्टी के समर्थन से संजीव सिंह के चुनाव अभियान को नई ऊर्जा मिली है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस समर्थन के बाद चुनावी मुकाबले में उनकी स्थिति और अधिक सशक्त हो गई है तथा उनकी जीत की संभावनाएं प्रबल होती नजर आ रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *