JLKM जिला अध्यक्ष पहुंची निरसा थाना,अवैध खनन व तस्करी पर रोक लगाने को लेकर सौंपा ज्ञापन।

डिंपल चौबे ने अवैध खनन व तस्करी पर रोक लगाने के लिए निरसा थाना में सौंपा ज्ञापन।

धनबाद झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा महिला जिला अध्यक्ष डिंपल चौबे ने धनबाद जिले में हो रहे अवैध खनन तस्करी पर धनबाद जिले के अंतर्गत गोविंदपुर, पूर्वी टुंडी, बरवअड्डा, सराय ढेला, बैंकमोड, बलियापुर,निरसा समेत थाना में ज्ञापन सोप कर अवैध खनन कोयला बालू पत्थर तस्करी पर रोक लगाने की मांग निरसा थाना द्वारा किया गया ।
डिंपल चौबे ने कहा अवैध कारोबार से झारखंड को खोखला किया जा रहा है वहीं राज्य को भारी आर्थिक व राजस्व क्षति पहुंच रही है देखा जाए तो वर्तमान में युवा रोजगार और नौकरी को लेकर दर-दर भटक रहे हैं यदि यही स्थिति रही तो आने वाले समय में युवाओं को ना रोजगार मिल पाएगा और ना ही नौकरी इसलिए अवैध खनन और तस्करी निश्चित रूप से बंद होनी चाहिए पूर्व में भी इसकी लिखित सूचना धनबाद उपायुक्त, धनबाद वरीय पुलिस अधीक्षक, धनबाद खनन पदाधिकारी को लिखित सूचना दी गई है ।
मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के केंद्रीय महामंत्री सद्दाम हुसैन, केंद्रीय संगठन सचिव प्रसन्नजित सिंह, युवा मोर्चा केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष मनीष कुमार राय, निरसा प्रखंड उपाध्यक्ष बबलू सिंह,पंचायत अध्यक्ष मिठू महतो, मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *