धनबाद (गोविंदपुर)-महत्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम झारखंड रजत जयंती समारोह के उपलक्ष्य में प्रखंड स्तरीय सम्मान समारोह का धनबाद जिले के गोविंदपुर प्रखंड सभागार में हुआ आयोजन । कई मनरेगा लाभुक कर्मी सहित अधिकारी हुए सम्मानित। इस कार्यक्रम में शामिल रहे सभी जन प्रतिनिधि साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद जहीर आलम ने बताया कि झारखंड के रजत जयंती पर मनाने जा रही है झारखंड में बहुत चीजों का बदलाव आया है साथ ही जनता से अपील भी किए की सरकार की योजनाओं को जनता ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाए।ओर पूरे झारखंड वासी ओर गोविंदपुर प्रखंड वासियों को झारखंड की रजत जयंती की शुभकामनाएं दिए।
