धनबाद जिले के गोविंदपुर अंचल क्षेत्र केआर एस मोर कॉलेज की चारदीवारी बाउंड्रीवाल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने रोका, थाना ओर अंचल अधिकारी धर्मेंद्र दुबे कार्यस्थल पर पहुंच कर समझाने का किया प्रयास। स्थानीयों का कहना है कि कॉलेज का जो बाउंड्रीवाल है वो हमारी निजी जमीन पर हैं जिसका रखवा लगभग पांच एकड़ है लेकिन अंचल अधिकारी धर्मेंद्र दुबे ने बताया कि हाल सर्वे में मात्र 12 डिसमिल जमीन है।वही स्थानीयो का कहना है कि मामला न्यायालय में चल रहा जब कुछ न्यायालय का आदेश नहीं आ जाता है चाहे रैयत के पक्ष में चाहे कॉलेज के पक्ष में जब तक स्पष्ट नहीं होता है हम लोग बाउंड्रीवाल नहीं करने देंगे।वही कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि पहले से बाउंड्रीवल था जो गिर चुका है जहां से कॉलेज का बाउंड्रीवाल वही तक कार्य हो रहा है।कॉलेज के लिए बाउंड्रीवाल बहुत जरूरी है क्यों कि कॉलेज में छात्र छात्राओं की दिक्कत होती है खास कर छात्राओं को बाउंड्रीवाल नहीं होने के कारण असामाजिक तत्वों का आना जाना लगा रहता है।
