धनबाद: शुक्रवार,7 नवंवर को श्री श्री सूर्यदेव सिंह स्मृति गुरुकुलम धनबाद के कक्षा 8 वीं विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण में साइबर जागरूकता के लिए बैंक ऑफ़ बड़ौदा का दौरा किया। जहां बैंकिंग कार्यप्रणाली के साथ ही ऑनलाइन सुविधाओं की जानकारी दी गई। शाखा प्रबंधक ने बच्चों को बैंक की योजनाओं के बारे में बताया और साइबर ठगी से सावधान रहने की सलाह दी।शाखा प्रबंधक ने कहा कि बैंक बच्चों की शिक्षा के लिए कई योजनाएं-कार्यक्रम संचालित करती है, जिसका लाभ लेकर पढ़ाई लिखाई में होने वाले खर्च की भरपाई की जा सकती है। बैंक के नाम पर मोबाईल पर कई तरह के कॉल आते है यह कॉल बैंक के द्वारा नहीं किया जाता है। यह साईबर ठग लोग होते हैं।जो कई प्रकार के लाभ देने की बात कह कर ओटीपी मांगते हैं और खाते से पैसा उड़ा लेते हैं। अगर किसी भी प्रकार की समस्या बैंक से सबंधित हो तो सीधे बैंक जाए किसी के झांसे में बिल्कुल नहीं आएं।
प्राचार्य रितिका राज ने बताया इस भर्मण का उदेश्य बैंकिंग की डिजिटल कार्यप्रणाली का जानकारी देना और साइबर क्राइम से अलर्ट रहने के लिए जागरूक रहना। मौके पर विद्यालय के अध्यापक राजीव कुमार साथ सभी बैंक कर्मचारी मौजूद थे।
