धनबाद (झरिया) : गोलीकांड मामले में सीटी एसपी ने निकाले अहम सुराग।
बिहार के सारण जिले में हुए गोलीकांड मामले में जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। सीटी एसपी ने घटना से जुड़े कई अहम सुराग जुटाए हैं। जांच में सामने आया है कि गोलीकांड में मारा गया युवक प्रेम यादव पहले से ही गैंगवार मामलों में वांछित था।
मृतक प्रेम यादव छपरा जिले के भिल्डी थाना क्षेत्र के कांड संख्या 02/10/25 में दर्ज राहुल पांडेय हत्या कांड का मुख्य आरोपी भी रहा है। पुलिस का कहना है कि प्रेम की आपराधिक गतिविधियों और व्यक्तिगत दुश्मनी के कोण से भी पूरे मामले की जांच की जा रही है।
सीटी एसपी ने बताया कि घटनास्थल से महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं, जिनके आधार पर जल्द ही इस गोलीकांड की सच्चाई सामने आ जाएगी। पुलिस संभावित आरोपियों की तलाश में कई ठिकानों पर छापेमारी भी कर रही है।
