गोविंदपुर को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, सांसद ढुलू महतो ने किया 5 किमी एलिवेटेड फ्लाईओवर का शिलान्यास

धनबाद के गोविंदपुर में एनएच-19 पर बनने वाले 5 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण कार्य का शिलान्यास सांसद ढुलु महतो ने किया। लगभग 330 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह फ्लाईओवर अगले ढाई सालों में तैयार किया जाएगा। निर्माण कार्य Jeet एशिया कंपनी को सौंपा गया है।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। मौके पर लोगों ने सरकार की नीति के अनुरूप 75 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग रखी। सांसद ढुलु महतो ने कंपनी प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता के साथ रोजगार दिया जाए और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

 

मीडिया से बातचीत में सांसद ने बताया कि धनसार से गोविंदपुर तक बनने वाला वह फ्लाईओवर प्रोजेक्ट, जिसे पहले रिजेक्ट कर दिया गया था, उसे पुनः स्वीकृत करवाने का प्रयास जारी है। इसके अलावा गया पुल–चौड़ीकरण और मटकुरिया से विनोद बिहारी चौक तक फ्लाईओवर निर्माण योजना का भी जल्द शिलान्यास किया जाएगा।

 

सांसद ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा हो जाने से धनबाद को ट्रैफिक जाम की समस्या में बड़ी राहत मिलेगी और आम जनता को सुरक्षित,सहज आवागमन की सुविधा मिलेगी।सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी…।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *