फल विक्रेता की दुकान में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक।

जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नीचे बाजार स्थित थाना के समीप रविवार की सुबह आग लगने से लोगों में अफरा तफरी मच गई। जब एक फल विक्रेता की दुकान में अचानक आग लग गई।
आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते कुछ ही देर में पूरी दुकान जलकर राख हो गई।
वहीं आस पास के लोगों ने बताया कि सुबह के समय दुकान से तेज लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना गोविंदपुर थाना एवं दमकल विभाग को दी।
मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जल कर खाक हो चुका था।
इस आगजनी की घटना में फल, लकड़ी का ढांचा, तराजू सहित अन्य सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया, जिससे फल विक्रेता को लाखों का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। गनीमत रही कि घटना के समय दुकान बंद थी, जिससे केवल समान का ही नुकसान हुआ।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रन करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित फल विक्रेता को मुआवजा देने की मांग की है, ताकि उसकी रोजी रोजगार सुचारू रूप से चालू हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *