विश्व दिव्यांगता दिवस, कई संगठन ने निकाली दिव्यांगता जागरूकता रैली

धनबाद : विश्व दिव्यांगता सप्ताह के अंतर्गत विश्व दिव्यांगता दिवस (3 दिसंबर) के अवसर पर नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित पहला कदम स्कूल की ओर से एक दिव्यांगता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों, संस्थानों तथा नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी की।

कार्यक्रम में डालसा, लायंस क्लब कोल्ड फील्ड धनबाद, एनसीसी की 5 वीं एवं 36 वीं बटालियन, मारवाड़ी युवा मंच सहित कई समाजसेवी संगठन और आमजन शामिल हुए। रैली का उद्देश्य समाज में दिव्यांगता के प्रति जागरूकता फैलाना तथा दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का संदेश देना था।

नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट की सचिव तथा धनबाद एवं बोकारो की एलएलसी अनीता अग्रवाल ने रैली का नेतृत्व किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को दिव्यांगजनों के अधिकारों, उनकी आवश्यकताओं और उनके सशक्तिकरण के महत्व के बारे में जागरूक किया।

रैली के माध्यम से पहला कदम स्कूल और नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट ने यह संदेश दिया कि दिव्यांगजन किसी भी रूप में कमजोर नहीं, बल्कि समाज का अभिन्न और महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह समान अवसर, सम्मान और सहयोग प्रदान कर एक समावेशी एवं संवेदनशील वातावरण का निर्माण करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *