धनबाद से मेयर पद के उम्मीदवार मुकेश पाण्डेय ने धनबाद के विकास को लेकर बताया कि धनबाद नगर निगम की आम जनता मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित हैं। पानी की समस्या, सड़क जाम , प्रदूषण और नागरिक सुविधा का अभाव से जनता जूझ रही है। मेरा संकल्प है कि धनबाद में पानी बिजली की निर्बाध आपूर्ति, प्रदूषण पर रोक, कचड़ा का निष्पादन, और विस्थापन की समस्या का समाधान होगा। पहली बार वोट करने वाले मतदाताओं में उत्साह रहेगा।
हमें धनबाद की जनता पर पूर्ण विश्वास है की विकास कार्य को आगे बढ़ाने के लिए यहां की जनता हमें अपना पूर्ण समर्थन देगी।
