धनबाद में ED ने दी दबिश, कोयला कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी जारी

धनबाद।कोयलांचल में अहले सुबह ही ईडी ने दबिश दी है।कोयला कारोबारी एलबी सिंह और कुम्भनाथ सिंह के ठिकानों एक्स पर ईडी की छापेमारी चल रही है।सरायढेला के देव विला और कुसुम विहार समेत 10 से अधिक ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी है।फिलहाल यह कहा नहीं जा सकता है कि किस मामले में ईडी की छापेमारी चल रही है।लेकिन कई तरह के आरोप एलबी सिंह के पूर्व में भी लगे हैं।आय से अधिक संपत्ति का मामला हो या फिर आउटसोर्सिंग को लेकर कई कारनामे इनके लिए उजागर होते रहें हैं।कई मामले हैं अब किस मामले छापेमारी है।यह अभी तक साफ नहीं हो सका।

 

जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक कोयला कारोबारी एलबी सिंह और उसके भाई कुम्भनाथ सिंह समेत अन्य कारोबारियों के ठिकानों पर भी ईडी की रेड चल रही है।

एलबी सिंह और कुम्भनाथ सिंह बीसीसीएल में कई आउटसोर्सिंग चलाकर उत्खनन का काम करती है। एटी देव प्रभा प्राइवेट लिमिटेड के नाम से इनकी कंपनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *