धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर और राजनीति तेज, विकास कार्य का मुद्दा रहेगा अहम।

धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 23 के पप्पू कुमार गोप चुनाव से पहले पहुँचे वार्ड क्षेत्र में जहा उन्होंने कोलाकुसमा स्थित समाजसेवी फूल सिंह चाचा से मिलकर आशीर्वाद प्राप्त किया और चुनाव के तैयारी को लेकर आपसी चर्चा व परामर्श लिए। जिनमें मुख्य रूप से इन बातों को लेकर चर्चा हुई की जनता से जानने की कोशिश किया जाए कि उनकी असली समस्या क्या है और इस बार वो किसे चुनना चाहते है। जिसमें उस वार्ड की सबसे बड़ी समस्या क्या है
जैसे पानी, नाली और सड़क की स्थिति से जनता कितने संतुष्ट हैं? और सबसे बड़ी समस्या यह है कि बरसात में जलजमाव क्योंकि इस वार्ड क्षेत्र के कई जगह ऐसे हैं जहां जल जमाव गंभीर रूप ले लेता है जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ जाती है
और इसके साथ नगर निगम क्षेत्र में कूड़ा उठाव नियमित होता है या नहीं स्ट्रीट लाइट रात में सही से जलती है या नहीं और सबसे बड़ी बात है कि जनता अब तक के काम से कितना खुश है।
उनसे वह अभी तक कितना खुश है इन बातों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र का विकास का मुद्दा जो कि आज तक पूरी नहीं हुई है उस को ध्यान में रखते हुए विकास के कार्य को आगे बढ़ाएं इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य का संकल्प लेकर चुनाव में उतरने को तैयार पप्पू कुमार गोप और यह आशा करते हैं की जनता उन्हें अपना पूर्ण बहुमत व आशीर्वाद दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *