गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा, एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर रूप से हुआ घायल।

धनबाद के गोविंदपुर के बाकसुमा के समीप भीषण सड़क हादसा।

आपको बता दे की स्थानियों का कहना है चंदूड़ीह पंचायत बड़ा नवाटांड के साजिद और इरफ़ान फुटबॉल मैच देखने जंगलपुर जा रहे थे। तभी हाइवा/ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में इरफ़ान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साजिद का एक पैर पूरी तरह से कुचल दिया गया। ग्रामीणों की मदद से दोनों को आनन-फ़ानन में धनबाद के SNMMCH अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ साजिद का इलाज चल रहा है और इरफ़ान जो की मौके पर ही अपनी जान गवा दिए थे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश था। ग्रामीणों ने मुआवज़े की माँग को लेकर सड़क जाम कर दिया था।

इसके बाद स्थानीय लोगों के साथ जिला परिषद सदस्य सोराब अंसारी ने भी अपनी बात को रखते हुए मुआवजे की मांग की इसके बाद गोविंदपुर CO और थाना प्रभारी के सहयोग से मौके पर ही 50000 का मुआवजा दिया गया बाकी अन्य रकम का आश्वासन देकर समझा बूझकर स्थिति को नियंत्रन किया गया और फिर से सुचारू रूप से आवागमन पूर्णता चालू किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *