भानु प्रताप कुम्हार फाउंडेशन ट्रस्ट के द्वारा लगाया उपचार सह रक्तदान शिविर।

धनबाद जिले में बरवाअड्डा के बाबूडीह स्थित भानु प्रताप कुम्हार स्मृति स्थल में पंचम पुण्य तिथि के अवसर पर भानु प्रताप कुम्हार फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वाधान कई कार्यक्रमों का किया गया आयोजन साथ ही उपचार सहित रक्तदान का लगाया गया शिविर।भानु प्रताप कुम्हार के पांचवी पुण्य तिथि के अवसर पर कई बीजेपी के वरिष्ठ नेता रहे शामिल।साथ ही भानु प्रताप कुम्हार फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक मोहन कुंभकार ने बताया कि हमारे ट्रस्ट के द्वारा हरेक वर्ष समाज के प्रति गरीब दुखी लोगों के बीच उपचार के लिए शिविर लगाया जाता है साथ ही उनके बीच कंबल का वितरण किया जाता है और जो गरीब परिवार के लोग हैं जो अपने बेटियों का बिदाई नहीं कर पाते हैं उनके लिए हमारे ट्रस्ट के द्वारा विवाह का पूरा खर्च कर के बेटी का बिदाई किया जाता है।साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में अग्रसर काम करती है गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा का भी ट्रस्ट के द्वारा पहल की जाती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *