अवैध कोयला डिपो का लगातार हो रही है संचालन ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार अवैध कोयला वाहनों से हो सकती दुर्घटना।

: मामला धनबाद जिले की बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ापिछरी गांव की है जहां बड़पिछरी गांव के चौक के समीप अवैध कोयले का डिपो अवैध कोयला कारोबारियों के द्वारा संचालन किया जा रहा है।ग्रामीणों ने मुखिया यशोदा देवी को जिसकी जानकारी दिया।ग्रामीणों का कहना है कि यह काम सुबह से लेकर शाम तक और रात में भी वाहनों से कोयला लाकर डिपो में डंप किया जाता है। और यहां से कई जगह में खपत कराया जाता है वाहनों में काफी लोड होने के कारण गांव में खेल रहे छोटे बच्चे ओर स्कूल जाने वाले बच्चों को दुर्घटनाग्रस्त कर सकता है।मुखिया यशोदा देवी ने संज्ञान लेते अंचल अधिकारी गोविंदपुर और धनबाद के डीसी आदित्य रंजन को आवेदन देकर तत्पर इस पर करवाई की मांग की है।जिसमें स्पष्ट किया है कि स्थानीय थाना भी संलिप्त है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *