देवघर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड के 26वां अधिवेशन गढ़वा में हुआ। जिसमें मार्गोमुंडा प्रखंड के आशीष कुमार पाण्डेय , राष्ट्रीय पहलवान को पुनः एक बार 2025- 26 के लिए उन्हें प्रदेश कार्यकारणी सदस्य बनाया गया है. उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है. मुझे पुनः एक बार प्रदेश कार्यकारणी सदस्य बनाया गया है. मैं हमेशा छात्र-छात्राओं के हितों के लिए कार्य करता आ रहा हूं. संगठन ने पुनः मेरे ऊपर विश्वास जताया इसके लिए में जिला एवं प्रदेश के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद देता हूं. मैं विश्वास दिलाता हूं कि छात्र छात्राओं की जो भी समस्या है वह मेरा समस्या है.मैं मजबूती के साथ में खड़ा हूँ इनके लिए मुझे जो भी करना होगा मैं करूंगा. बता दे कि पांडेय पहले भी विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री, मधुपुर महाविद्याल उपाध्यक्ष, जिला खेल प्रमुख , प्रदेश कार्यकारणी सदस्य के रूप में दायित्वों का निर्वहन कर चुके है
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 26 वां अधिवेशन गढ़वा में हुआ सम्पन्न, मार्गोमुंडा के आशीष कुमार पाण्डेय बने प्रदेश कार्यकारणी सदस्य।
